तमिलनाडु पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2020 – TNUSRB 10906 कांस्टेबल वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2020

Tamil Nadu Police Constable Bharti 2020 – तमिलनाडु यूनिफ़ॉर्मड सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड (TNUSRB) ने कांस्टेबल, जेल वार्डर एवं फायरमैन पदों  नियुक्ति हेतु भर्ती अधिसूचना जारी की है। बोर्ड द्वारा तमिलनाडु पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2020 हेतु योग्य महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस तमिलनाडु पुलिस भर्ती 2020 के तहत कुल 10906 रिक्तियां अधिसूचित की गयी हैं, जिनमें 3784 पद कांस्टेबल ग्रेड II – (सशस्त्र आरक्षित) पुलिस विभाग के लिए, 6545 पद कांस्टेबल ग्रेड II – (विशेष बल), पुलिस विभाग के लिए, 119 पद जेल वार्डर ग्रेड II जेल विभाग के लिए तथा 458 पद फायरमैन के शामिल हैं।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इस तमिलनाडु पुलिस कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2020 के लिए TNUSRB की अधिकृत वेबसाइट (www.tnusronline.org) के माध्यम से 26 सितम्बर 2020 से 26 अक्टूबर 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस TNUSRB पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2020 से सम्बंधित जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।

तमिलनाडु पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2020 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : तमिलनाडु पुलिस विभाग एवं जेल विभाग।
  • भर्ती बोर्ड का नाम : तमिलनाडु यूनिफ़ॉर्मड सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड (TNUSRB)
  • विज्ञापन संख्या : 01/2020.
  • रिक्तियों की कुल संख्या : 10906 पोस्ट्स ।
  • नौकरी का प्रकार : तमिलनाडु सरकारी नौकरी
  • आलेख की श्रेणी : पुलिस जॉब्स
  • आवेदन की तिथि : 26 सितम्बर 2020 से 26 अक्टूबर 2020 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.tnusrb.tn.gov.in | www.tnusronline.org
  • नौकरी का स्थान : तमिलनाडु।

तमिलनाडु पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी 2020 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
कांस्टेबल ग्रेड II – (सशस्त्र आरक्षित) 3784 (पुरुष – 685 | महिला – 3099) ₹ 18200 – 52900/- प्रति माह
कांस्टेबल ग्रेड II – (विशेष बल) 6545 (पुरुष – 6545 | महिला – 00)
जेल वार्डर ग्रेड II 119 (पुरुष – 112 | महिला – 07)
फायरमैन 458 (पुरुष – 458 | महिला – 00)
कुल योग 10906 पद

तमिलनाडु पुलिस कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2020 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक अर्हता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण तथा उसके पास तमिल भाषा विषय के रूप में होना चाहिए। इसकी विस्तृत जानकारी हेतु विभागीय अधिसूचना देखें।

आयु सीमा : आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में छूट राज्य सरकार के नियमानुसार दी जाएगी।

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस TNUSRB पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2020 में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT), एंड्योरेंस टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) आदि के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क : प्रत्येक अभ्यर्थी को निर्धारित आवेदन शुल्क (रु. 130/-) का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

तमिलनाडु पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2020 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तमिलनाडु पुलिस कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2020 हेतु TNUSRB की अधिकृत वेबसाइट (www.tnusronline.org) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके 26 सितम्बर 2020 से 26 अक्टूबर 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

TN Police Constable Bharti 2020 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 26 सितम्बर 2020.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 26 अक्टूबर 2020.

TN Police Constable Recruitment 2020 – आवश्यक लिंक :

Important Links Area
आधिकारिक विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
निर्देश विवरणिका लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें (Active on 26.09.2020)
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें Free Job Alert
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें Telegram Group
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : तमिलनाडु पुलिस विभाग एवं जेल विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस तमिल नाडु पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2020Tamil Nadu Police Constable Bharti 2020 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का भर्ती अधिसूचना के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ अध्यन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। कृपया, अधिक जानकारी के लिए तमिलनाडु यूनिफ़ॉर्मड सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट (www.jaljeevanhariyali.bih.nic.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status