यूकेपीएससी जूनियर असिस्टेंट सिलेबस 2023 – UKPSC कनिष्ठ सहायक पाठ्यक्रम एवं परीक्षा योजना हिंदी में डाउनलोड करें।

UKPSC Junior Assistant Syllabus 2023 in Hindi – उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड कनिष्ठ सहायक परीक्षा 2022 के लिए यूकेपीएससी जूनियर असिस्टेंट सिलेबस 2023 जारी कर दिया है। यदि आप गूगल पर UKPSC कनिष्ठ सहायक पाठ्यक्रम 2023 की खोज कर रहे है तो आप एक विश्वसनीय एवं सर्वश्रेष्ठ सरकारी रोजगार पोर्टल पर आ चुके है। इस यूकेपीएससी सिलेबस विशेष ब्लॉग पर उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम एवं परीक्षा योजना  हिंदी में ( UKPSC Kanisth Sahayak Syllabus 2023 ) उपलब्ध कराया जा रहा है।

यूकेपीएससी कनिष्ठ सहायक परीक्षा 2022 की तैयारी कर रहे वे अभ्यर्थी जो उत्तराखंड जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2022 में अप्लाई करने वाले है। वह उम्मीदवार यूकेपीएससी कनिष्ठ सहायक परीक्षा योजना 2023 और यूकेपीएससी कनिष्ठ सहायक पाठ्यक्रम 2023 हिंदी में डाउनलोड कर सकते हैं। इस उत्तराखंड कनिष्ठ सहायक पाठ्यक्रम 2022 से सम्बंधित जानकारी जैसे प्रश्नों की संख्या, विषय, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।

यूकेपीएससी जूनियर असिस्टेंट सिलेबस 2023 हिंदी में :

  • आयोग का नाम : उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC).
  • परीक्षा का नाम : UKPSC कनिष्ठ सहायक परीक्षा 2022.
  • विज्ञापन संख्या : ए-5/ई-3/डी.आर./कनिष्ठ सहायक /2022-23.
  • रिक्त पदों की संख्या : 445 पद।
  • पद का नाम : कनिष्ठ सहायक (जूनियर असिस्टेंट)।
  • आर्टिकल का प्रकार : सिलेबस | सरकारी एग्जाम
  • परीक्षा की संभावित तिथि : अपडेट लेटर।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.psc.uk.gov.in

चयन प्रक्रिया : उत्तराखण्ड कनिष्ठ सहायक (जूनियर असिस्टेंट) पदों पर नियुक्ति हेतु उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा तथा हिंदी टंकण परीक्षा के आधार  किया जायेगा।

यूकेपीएससी कनिष्ठ सहायक परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम 2023 :

परीक्षा पैटर्न – उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा-2022 हेतु परीक्षा योजना (एग्जाम पैटर्न) निम्नानुसार है :

  • परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगें।
  • प्रश्नपत्र दो भागों (खण्ड 1 एवं खण्ड 2 ) में विभाजित होगा।
  • खण्ड-1 में 75 प्रश्न तथा खण्ड-2 में 25 प्रश्न होंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न 01 अंक का होगा।
  • लिखित परीक्षा में कुल मिलाकर 100 प्रश्न होंगे।
  • परीक्षा की समयावधि 2 घंटे (120 मिनट्स) की होगी।
  • परीक्षा में ऋणात्मक मूल्यांकन पद्धति अपनायी जाएगी।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई (1/4) अंक की दण्ड के रूप में काटा जायेगा।

यूकेपीएससी जूनियर असिस्टेंट परीक्षा 2022 हेतु परीक्षा योजना तथा विषय वस्तु निम्न प्रकार होगा :

विषय का नाम  प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक समय अवधि
सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन 75 75 2 घंटे (120 मिनट्स)
सामान्य हिन्दी 25 25
कुल योग 100 100

UKPSC Junior Assistant Syllabus 2023 in Hindi :

खण्ड-1 : सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन

1- सामान्य विज्ञान एवं  कम्प्यूटर से सम्बंधित जानकारी (15 अंक) : सामान्य विज्ञान एवं कंप्यूटर संचालन की आधारभूत जानकारी में प्रश्न विज्ञान एवं कंप्यूटर की सामान्य समझ एवं दैनिक जीवन में इनके अनुप्रयोग पर आधारित होंगे।

2- भारत का इतिहास तथा भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन (07 अंक) : भारत का इतिहास तथा भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन के अन्तर्गत प्रश्न; प्राचीन, मध्यकालीन एवं आधुनिक भारतीय इतिहास की सामान्य जानकारी तथा भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन पर आधारित होंगे।

3- भारतीय राज्य व्यवस्था (06 अंक) : भारतीय राज्य व्यवस्था के अन्तर्गत प्रश्न भारतीय राज्यव्यवस्था, संविधान एवं पंचायती राज पर आधारित होंगे।

4- भारत का भूगोल एवं जनांकिकी (07 अंक) : इसके अन्तर्गत प्रश्न भारत के भौगोलिक, पारस्थितिकीय, सामाजिक-आर्थिक और जनांकिकीय पक्षों की सामान्य समझ पर आधारित होंगे।

5- सम-सामयिक घटनाएं (07 अंक) : इसके अन्तर्गत प्रश्न उत्तराखण्ड राज्यीय तथा राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाओं पर आधारित होंगे।

6- उत्तराखण्ड का इतिहास (06 अंक) : उत्तराखण्ड की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि: प्राचीनकाल (आरम्भ से 1200 ई0 तक) : मध्यकाल (1200 से 1815 ई0 तक): प्रभावशाली राजवंश एवं उनकी उपलब्धियाँ, गोरखा आक्रमण एवं शासन, ब्रिटिश शासन, टिहरी रियासत एवं उसकी शासन व्यवस्था, स्वतंत्रता आन्दोलन में उत्तराखण्ड की भूमिका।

7- उत्तराखण्ड की संस्कृति (06 अंक) : जातियां एवं जनजातियां, धर्म  एवं लोक विश्वास, परम्पराएं एवं रीति-रिवाज, वेश-भूषा एवं आभूषण, मेले एवं त्यौहार, नृत्य, गायन एवं वाद्य यंत्र , खेलकूद, प्रतियोगिताएं एवं पुरस्कार पर आधारित होंगे।

8- उत्तराखण्ड का भूगोल एवं एव जनांकिकी (08 अंक) :  भौगोलिक स्थिति – उत्तराखण्ड में नदियां, पर्वत, जलवायु, वन संसाधन, मिटटी एवं बागवानी, प्रमुख फसलें, सिंचाई के साधन, प्राकृतिक एंव मानव जनित आपदाएं एवं आपदा प्रबन्धन, जल संकट और जलागम प्रबन्धन, पर्यावरण एवं पर्यावरणीय आन्दोलन, उत्तराखण्ड की जनसंख्याः वितरण, घनत्व, लिंगानुपात, साक्षरता एवं जनसंख्या पलायन।

9- उत्तराखण्ड के आर्थिक एवं प्राकृतिक संसाधन (07 अंक) :  प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था एवं प्रमुख शिक्षण संस्थान, पर्यटन, खनिज तथा उद्योग, संसाधनों के उपयोग की वर्तमान स्थिति। उत्तराखण्ड में गरीबी व बेरोजगारी, उन्मूलन व आर्थिक विकास की दिशा में चलाई जा रही विभिन्न योजनाएँ।

10- सामान्य बुद्धि परीक्षण (06 अंक) : सामान्य बुद्धि परीक्षण के अन्तर्गत बोधगम्यता, तार्किक एवं गणितीय क्षमता इत्यादि का परीक्षण सम्मिलित है।

खण्ड-2 : सामान्य हिन्दी (वस्तुनिष्ठ प्रकार)

सामान्य हिन्दी – स्वर एवं व्यंजन, स्वर और व्यंजन वर्णों का वर्गीकरण, संज्ञा, सर्वनाम-व्याकरण विचार, तत्सम, तद्भव, प्रत्यय, उपसर्ग, समास, संधि पर्यायवाची, विलोम शब्द, वाक्यांश के लिए एक शब्द, मुहावरे एवं लोकोक्ति, विराम चिह्न।

UKPSC Kanisth Sahayak Syllabus 2023 – आवश्यक लिंक्स :
Important Links Area
सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड लिंक डाउनलोड करें
भर्ती विवरण लिंक उत्तराखंड जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2022
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : सभी उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि यूकेपीएससी जूनियर असिस्टेंट सिलेबस 2023 ( UKPSC Junior Assistant Syllabus 2023 in Hindi ) का मिलान आधिकारिक पाठ्यक्रम से जरूर कर लें। जिससे कोई विसंगति न हो। UKPSC कनिष्ठ सहायक का सिलेबस 2023 एवं UKPSC कनिष्ठ सहायक परीक्षा पैटर्न 2023 की अधिक जानकारी के लिए सभी उम्मीदवारों को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.psc.uk.gov.in) को विजिट करने की सलाह दी जाती है।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status