यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती 2023 – UPSSSC 1468 ग्राम पंचायत अधिकारी (VPO) वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 12 जून 2023

UP Gram Panchayat Adhikari Bharti 2023 – उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने उत्तर प्रदेश पंचायतीराज विभाग के अन्तर्गत ग्राम पंचायत अधिकारी (VPO) के पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी कर दिया है। यूपीएसएसएससी द्वारा यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती 2023 के लिए भारत के नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती 2023 के तहत कुल 1468 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इच्छुक एवं निर्धारित योग्यता वाले अभ्यर्थी इस यूपी वीपीओ भर्ती 2023 ( UPSSSC VPO Bharti 2023 ) के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.upsssc.gov.in) के माध्यम से 23 मई 2023 से 12 जून 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती 2023 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : पंचायतीराज विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार।
  • भर्ती आयोग का नाम : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)।
  • विज्ञापन संख्या : 01 /परीक्षा /2023 .
  • रिक्त पदों की संख्या : 1468 पद।
  • नौकरी का प्रकार : यूपी सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 23 मई 2023 से 12 जून 2023 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.upsssc.gov.in
  • नौकरी का स्थान : उत्तर प्रदेश।

यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी वैकेंसी 2023 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
ग्राम पंचायत अधिकारी (VPO) 1468 ₹ 21700 – 69100/- (लेवल-3)

श्रेणी-वार यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी रिक्ति विवरण 2023 :

कैटेगरी रिक्त पद
GEN 849
EWS 117
OBC 139
SC 356
ST 07
कुल योग 1468 पद

UP Gram Panchayat Adhikari Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षिक अर्हता : अभ्यर्थी ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विद्यालय से इंटरमीडिएट परीक्षा अथवा सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा उत्तीर्ण की हो एवं पीईटी-2022 उत्तीर्ण तथा उसके पास NIELIT से CCC सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसकी स्पष्ट जानकारी के लिए अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन अवश्य देखें।

आयु सीमा : अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 एवं अधिकतम उम्र 40 वर्ष हो।

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती 2023 में वीपीओ पदों पर नियुक्ति हेतु उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आवेदन हेतु श्रेणीवार निर्धारित शुल्क निम्नानुसार है :

कैटेगरी देय शुल्क
GEN और OBC उम्मीदवारों के लिए ₹ 25/-
SC/ ST उम्मीदवारों के लिए ₹ 25/-
PWD उम्मीदवारों के लिए ₹ 25/-

UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती 2023 के लिए यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट (www.upsssc.gov.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UPSSSC Gram Panchayat Adhikari Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि : 23 मई 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 12 जून 2023.
  • ऑनलाइन परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 12 जून 2023.

UP Gram Panchayat Adhikari Vacancy 2023 Online Form – उपयोगी लिंक्स :

Important Links Area
भर्ती विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
पाठ्यक्रम डाउनलोड लिंक यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी सिलेबस 2023
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें
लेटेस्ट सरकारी भर्ती 2023 लिंक Rojgar Result

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : उत्तर प्रदेश पंचायतीराज विभाग में 12 वीं पास सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती 2023 ( UP Gram Panchayat Adhikari Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का विस्तृत विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। अन्य UPSSSC भर्ती 2023 की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया, उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.upsssc.gov.in) विजिट करें।

2 thoughts on “यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती 2023 – UPSSSC 1468 ग्राम पंचायत अधिकारी (VPO) वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 12 जून 2023”

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status