यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी सिलेबस 2023 – UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी (VPO) पाठ्यक्रम एवं परीक्षा पैटर्न हिंदी में डाउनलोड करें।
UP Gram Panchayat Adhikari Syllabus 2023 in Hindi – उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आधिकारिक तौर पर उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा 2022 के लिए यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी सिलेबस 2023 जारी कर दिया है। यदि आप गूगल पर यूपीएसएसएससी वीपीओ सिलेबस 2023 की खोज कर रहे है तो आप एक विश्वसनीय एवं सर्वश्रेष्ठ सरकारी रोजगार पोर्टल पर आ चुके है। फ़िलहाल इस वेब पेज पर टेंटेटिव पाठ्यक्रम एवं परीक्षा पैटर्न हिंदी में उपलब्ध कराया जा रहा है।
यूपीएसएसएससी ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा 2023 की तैयारी कर रहे वे अभ्यर्थी जो उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती 2023 में अप्लाई करने वाले है, वह उम्मीदवार UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी एग्जाम पैटर्न 2023 और UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी सिलेबस 2023 हिंदी में डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी पाठ्यक्रम 2023 से सम्बंधित जानकारी जैसे प्रश्नों की संख्या, विषय, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।
यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी सिलेबस 2023 हिंदी में :
- आयोग का नाम : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC).
- परीक्षा का नाम : उ.प्र. ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा 2023.
- विज्ञापन संख्या : 01-परीक्षा /2023.
- रिक्त पदों की संख्या : 1468 पद।
- पद का नाम : ग्राम पंचायत अधिकारी (VPO)।
- आर्टिकल का प्रकार : सिलेबस | सरकारी एग्जाम।
- मुख्य परीक्षा की तिथि : जल्द जारी होगी।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.upsssc.gov.in
चयन प्रक्रिया : ग्राम पंचायत अधिकारी (वीपीओ) पदों पर नियुक्ति हेतु उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार किया जायेगा।
यूपीएसएसएससी ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा पैटर्न एवं पाठ्यक्रम 2023 :
परीक्षा पैटर्न – उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती परीक्षा-2022 हेतु परीक्षा पैटर्न निम्नानुसार है :
- परीक्षा में वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न होंगे।
- प्रश्न पत्र दोनों भाषाओं (हिंदी एवं अंग्रेजी) में उपलब्ध होगा।
- प्रश्न पत्र तीन भागों में विभाजित होगा।
- लिखित परीक्षा में 100 अंकों का एक प्रश्न पत्र होगा।
- प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न होंगे।
- प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित होंगे।
- परीक्षा समयावधि 2 घंटे (120 मिनट्स) की होगी।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 (1/4) नकारात्मक अंकन किया जायेगा।
यूपीएसएसएससी ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा 2023 हेतु परीक्षा पैटर्न तथा विषय वस्तु निम्न प्रकार होगा :
क्रमांक | विषय | प्रश्नों/ अंकों की संख्या | समयावधि |
भाग-1 | पंचायतीराज व्यवस्था | 65 | 2 घंटे (120 मिनट्स) |
भाग-2 | कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी | 15 | |
भाग-3 | उ.प्र. राज्य से सम्बंधित सामान्य जानकारी | 20 | |
कुल योग | 300 |
UP Gram Panchayat Adhikari Syllabus 2023 in Hindi :
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा यूपीएसएसएससी ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा-2023 हेतु परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम ( UPSSSC VPO Syllabus 2023 in Hindi ) किया जा चुका है। इच्छुक अभ्यर्थी यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी पाठ्यक्रम 2023 की जाँच निम्नवत आलेख प्राप्त कर सकते है। सभी अभ्यर्थियों को विस्तृत विवरण के लिए निम्नवत अधिकृत पाठ्यक्रम की पीडीएफ फाइल देखने की सलाह दी जाती है।
पंचायतीराज व्यवस्था :
- पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास एवं उसके सम्बन्ध में संवैधानिक उपबंध।
- पंचायतों का वर्तमान स्वरुप (उत्तर प्रदेश राज्य के परिप्रेक्ष्य में)।
- पंचायतों के वित्तीय स्रोत व कार्य योजना।
- पंचायतीराज व्यवस्था को सशक्त करने के उपाय।
- ग्राम विकास योजनायें एवं कार्यक्रम (उत्तर प्रदेश राज्य के परिप्रेक्ष्य में)।
कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी :
कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी, हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर, ऑपरेटिंग सिस्टम, स्प्रेडशीट, ई-मेल, सोशल नेटवर्किंग, ई-गवर्नेंस की जानकारी, डिजिटल वित्तीय उपकरण और अनुप्रयोग, इंटरनेट एवं वर्ल्ड वाइड वेब (WWW) का परिचय, भविष्य के कौशल एवं साइबर सुरक्षा का अवलोकन, वर्ड प्रोसेसिंग के तत्व और तकनीकी विकास और कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में होने वाले तकनिकी विकास एवं नवाचार ( अर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, बिग डेटा प्रोसेसिंग, डीप लर्निंग, मशीन लर्निंग, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स ) पर आधारित तथा इस क्षत्रे में भारत की उपलब्धियां से सम्बंधित प्रश्न।
उत्तर प्रदेश राज्य से सम्बंधित सामान्य जानकारी :
उत्तर प्रदेश का विशिष्ट ज्ञान-इतिहास, संस्कृति, कला, वास्तुकला, त्योहार, लोक नृत्य, साहित्य, क्षेत्रीय भाषाएँ, विरासत, सामाजिक रीति-रिवाज और पर्यटन, भौगोलिक परिदृश्य एवं पर्यावरण, प्राकृतिक संसाधन, जलवायु, मिट्टी, वन, वन्यजीव, खान एवं खनिज, उत्तर प्रदेश राज्य की अर्थव्यवस्था, कृषि, उद्योग, व्यवसाय एवं रोजगार, राजव्यवस्था, प्रशासन, समसामयिक घटनाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में यूपी स्टेट की उपलब्धियां से सम्बंधित प्रश्न।
UPSSSC VPO Syllabus 2023 – आवश्यक लिंक्स :
Important Links Area | |
सिलेबस डाउनलोड लिंक | डाउनलोड करें |
भर्ती विवरण लिंक | यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती 2023 |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु गूगल न्यूज़ फॉलो करें | Google News |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें | Telegram Channel |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : सभी उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी सिलेबस 2023 ( UP Gram Panchayat Adhikari Syllabus 2023 in Hindi ) का मिलान आधिकारिक पाठ्यक्रम से जरूर कर लें। जिससे कोई विसंगति न हो। UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी सिलेबस 2023 एवं यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा पैटर्न 2023 की अधिक जानकारी के लिए सभी उम्मीदवारों को आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.upsssc.gov.in) को विजिट करने की सलाह दी जाती है।