यूपी आईटीआई अनुदेशक भर्ती 2022 – UPSSSC 2406 इंस्ट्रक्टर पदों पर होगी भर्ती। यहाँ लेटेस्ट अपडेट पढ़ें।

UP ITI Anudeshak Bharti 2022 – उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश के अन्तर्गत प्रदेश के आईटीआई संस्थानों में अनुदेशक के पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। यूपीएसएसएससी द्वारा यूपी आईटीआई अनुदेशक भर्ती 2022 के लिए योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस UPSSSC आईटीआई अनुदेशक भर्ती 2022 के तहत कुल 2504 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों को चयनित किया जायेगा, जिसके लिए आयोग अनुदेशक मुख्य परीक्षा (प्रा0अ0प0-2021)/03 का आयोजन करेगा।

इच्छुक एवं पीईटी-2021 क्वालिफाइड उम्मीदवार इस यूपी आईटीआई इंस्ट्रक्टर रिक्रूटमेंट 2022 के लिए उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (www.upsssc.gov.in) के माध्यम से 18 जनवरी 2022 से 08 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस यूपीएसएसएससी आईटीआई अनुदेशक भर्ती 2022 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

UPSSSC Anudeshak Vacancy 2022 Latest News in Hindi

लेटेस्ट अपडेट : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि अब प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग में इंस्ट्रक्टर के 2504 की जगह 2406 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए विभाग ने आयोग को संशोधन अधियाचन भेजकर भर्ती में 98 पदों की कटौती की है। इसकी अधिक जानकारी के लिए निम्नवत न्यूज़ तथा अधिकृत शुद्धि पत्र ध्यानपूर्वक पढ़ें।

यूपी आईटीआई अनुदेशक रिवाइज्ड वैकेंसी न्यूज़
Source : AmarUjala.com

यूपी आईटीआई अनुदेशक भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश।
  • परीक्षा आयोजक का नाम : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
  • विज्ञापन संख्या : 02-परीक्षा/2022.
  • रिक्तियों की कुल संख्या : 2504 पोस्ट्स।
  • नौकरी का प्रकार : यूपी सरकारी नौकरी
  • आवेदन की तारीख : 18 जनवरी 2022 से 08 फरवरी 2022 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.upsssc.gov.in
  • नौकरी का स्थान : उत्तर प्रदेश।

यूपी आईटीआई अनुदेशक वैकेंसी 2022 विवरण :

पोस्ट का नाम पदों की संख्या वेतनमान
अनुदेशक (Instructor) 2504 ₹ 35400 – 112400/- लेवल-6

श्रेणी-वार उत्तर प्रदेश आईटीआई अनुदेशक रिक्ति विवरण 2022 :

श्रेणी का नाम रिक्त पद
GEN 1042
EWS 211
OBC 681
SC 526
ST 44
कुल योग 2504 पद

UPSSSC आईटीआई अनुदेशक भर्ती 2022 के लिए पत्रता मापदंड :

शैक्षणिक अर्हता : उम्मीदवार ने माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की हाई स्कूल परीक्षा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो तथा उसके पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। अभ्यर्थी को UPSSSC PET परीक्षा-2021 क्वालिफाइड होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए अधिकृत भर्ती विज्ञापन अवश्य पढ़ें।।

आयु सीमा (01 जुलाई 2022 को) : उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस उत्तर प्रदेश आईटीआई अनुदेशक भर्ती 2022 में उम्मीदवारों का चयन केवल लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जायगा।

आवेदन शुल्क : सभी उम्मीदवारों को निर्धारित परीक्षा फीस का भुगतान नेट बैंकिंग/ डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड और SBI के ई-चालान के माध्यम से करना होगा। श्रेणी वार परीक्षा शुल्क विवरण निम्न प्रकार है :

कैटेगरी आवेदन शुल्क
सामान्य/ ओबीसी के लिए : ₹ 25/-
एससी/ एसटी के लिए : ₹ 25/-
शारीरिक रूप से विकलांग के लिए : ₹ 25/-

यूपी आईटीआई अनुदेशक भर्ती 2022 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस यूपी आईटीआई इंस्ट्रक्टर रिक्रूटमेंट 2022 के लिए यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट (www.upsssc.gov.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

UPSSSC ITI Anudeshak Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन की प्रारम्भ तिथि : 18 जनवरी 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 08 फरवरी 2022.
  • आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि : 15 फरवरी 2022.
  • लिखित परीक्षा का संभावित तिथि : अपडेट लेटर।

UPSSSC ITI Anudeshak Vacancy 2022 Online Form – उपयोगी लिंक्स :

Important Links Area
शुद्धि-पत्र लिंक डाउनलोड करें
आधिकारिक विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुडें Telegram Group
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : उत्तर प्रदेश व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों जो उत्तर प्रदेश के मूल निवासी है, उनसे आग्रह किया जाता है कि इस उत्तर प्रदेश आईटीआई अनुदेशक भर्ती 2022 ( UP ITI Anudeshak Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। UPSSSC भर्ती 2022 की अधिक जानकारी के लिए उ.प्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.upsssc.gov.in) विजिट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status