यूपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2024 – UPPRPB सिपाही (आरक्षी नागरिक पुलिस) पाठ्यक्रम एवं परीक्षा पैटर्न हिंदी में डाउनलोड करें।

UP Police Constable Syllabus 2024 in Hindi – उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस परीक्षा-2023 के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2024 जारी कर दिया है। यदि आप गूगल पर यूपी पुलिस सिपाही पाठ्यक्रम 2024 की खोज कर रहे है तो आप एक विश्वसनीय एवं सुपरफास्ट सरकारी रोजगार पोर्टल पर आ चुके है। इस वेब पेज पर भर्ती बोर्ड द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम एवं परीक्षा पैटर्न हिंदी में उपलब्ध कराया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही परीक्षा 2023 की तैयारी कर रहे वे अभ्यर्थी जो उत्तर प्रदेश पुलिस सीआफि भर्ती 2024 में अप्लाई करने वाले है। वह उम्मीदवार यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम पैटर्न 2024 और यूपी पुलिस सिपाही सिलेबस 2024 हिंदी में डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश सिपाही पाठ्यक्रम 2024 से सम्बंधित जानकारी जैसे प्रश्नों की संख्या, विषय, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2024 हिंदी में :

  • भर्ती बोर्ड का नाम : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB).
  • परीक्षा का नाम : उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही सीधी भर्ती परीक्षा-2023.
  • विज्ञापन संख्या : पीआरपीबी-एक-1(150) 2023.
  • रिक्त पदों की संख्या : 60244 पद।
  • पद का नाम : आरक्षी नागरिक पुलिस (सिपाही)।
  • आर्टिकल का प्रकार : सिलेबस | सरकारी एग्जाम
  • परीक्षा की तिथि : — फरवरी 2024.
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.uppbpb.gov.in

चयन प्रक्रिया : आरक्षी नागरिक पुलिस (सिपाही) पदों पर नियुक्ति हेतु उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परिक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षण के आधार  किया जायेगा।

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न एवं पाठ्यक्रम 2024 :

परीक्षा पैटर्न – उत्तर प्रदेश सिपाही सीधी भर्ती परीक्षा-2023 हेतु परीक्षा पैटर्न निम्नानुसार है :

  • परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे।
  • प्रश्न पत्र दोनों भाषाओं (हिंदी एवं अंग्रेजी) में उपलब्ध होगा।
  • लिखित परीक्षा में 150 अंकों का एक प्रश्न पत्र होगा।
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए दो (02) अंक निर्धारित होंगे।
  • परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी।
  • परीक्षा में ओएमआर शीट पर गोलों को भरना होगा।
  • परीक्षा समयावधि 2 घंटे (120 मिनट्स) की होगी।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 (1/4) नकारात्मक अंकन किया जायेगा।

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 हेतु परीक्षा पैटर्न तथा विषय-वस्तु निम्न प्रकार होगा :

विषय का नाम प्रश्नों की संख्या अंकों की संख्या
सामान्य ज्ञान 38 76
सामान्य हिंदी 37 74
संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता 38 76
मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता 37 74
कुल योग 150 300

UP Police Constable Syllabus 2024 in Hindi :

सामान्य ज्ञान (General Knowledge) : सामान्य विज्ञान, भारत का इतिहास, भारतीय संविधान, भारतीय अर्थव्यवस्था एवं संस्कृति, भारतीय कृषि, वाणिज्य एवं व्यापार, जनसंख्या, पर्यावरण एवं नगरीकरण, भारत का भूगोल तथा विश्व भूगोल और प्राकृतिक संशाधन, उ.प्र. में राजस्व, पुलिस व सामान्य प्रशासनिक व्यपस्था, मानवाधिकार, आतंरिक सुरक्षा तथा आतंकवाद, भारत और उसके पड़ोसी देशों के बीच सम्बन्ध,  राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय महत्व के समसामयिक विषय, राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय संगठन, विमुद्रीकरण और उसक प्रभाव, साइबर क्राइम,  वस्तु एवं सेवाकर, पुरुस्कार एवं सम्मान, देश /राजधानी/ मुद्राएँ,  महत्वपूर्ण दिवस, अनुसंधान एवं खोज, पुस्तकें एवं उनके लेखक, सोसल मीडिया कम्युनिकेशन।

सामान्य हिंदी (General Hindi) : 1- हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषाएँ, 2- हिंदी व्याकरण का मौलिक ज्ञान- हिंदी वर्णमाला, तद्भव-तत्सम, पर्यायवाची, विलोम अनेकार्थक, वाक्यांशों के स्थान पर एक शब्द, समरूपी भिन्नार्थक शब्द, अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करना, लिंग, वचन, कारक, सर्वनाम, विश्लेषण, क्रिया, काल, वाच्य, अव्यय, उपसर्ग, प्रत्यय, सन्धि, समास, विराम-चिन्ह, मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ, रस, छन्द, अलंकार आदि। 3- अपठित बोध 3- प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं उनकी प्रमुख रचनाएँ। 3- हिंदी भाषा में पुरूस्कार, 3- विविध।

संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता (Numerical & Mental Ability) :

  • संख्यात्मक योग्यता : संख्या पद्धति, सरलीकरण, दशमलव और भिन्न, महत्तम समापवर्तक एवं लघुतम समापवर्तक, अनुपात एवं समानुपात, प्रतिशतता, लाभ और हानि, छूट, सधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, भागीदारी, औसत, समय और कार्य, समय एवं दूरी, सरणी एवं ग्राफ का प्रयोग, मेन्सुरेशन, अंकगणितीय संगणना व विश्लेषणात्मक कार्य, विविध।
  • मानसिक योग्यता : तार्किक आरेख, संकेत-सम्बन्ध विश्लेषण, प्रत्यक्ष ज्ञान बोध, शब्द रचना परिक्षण, अक्षर और संख्या श्रृंखला, शब्द और वर्णमाला में आंशिक समरूपता, व्यावहारिक ज्ञान परिक्षण, दिशा ज्ञान परिक्षण, आंकड़ों का तार्किक विश्लेषण, प्रभावी तर्क, अन्तर्निहित भावों का विनिश्चय करना (Determining implied meaning).

मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता :

  • मानसिक अभिरुचि (Mental Aptitude): निम्नलिखित के प्रति दृष्टिकोण, जनहित, कानून एवं शांति व्यवस्था,  सांप्रदायिक सद्भाव, अपराध नियंत्रण, विधि का शासन, अनुकूलन की क्षमता, व्यावसायिक सूचना (बेसिक स्तर की), पुलिस प्रणाली, समकालीन, पुलिस मुद्दे एवं कानून व्यवस्था, व्यवसाय के प्रति रूचि, मानसिक दृढ़ता, अल्पसंख्यकों एवं अलप अधिकार वालों के प्रति संवेदनशीलता, लैंगिक संवेदनशीलता।
  • बुद्धिलब्धि (Intelligence Quotient) : सम्बन्ध व आंशिक समानता परिक्षण, असमान को चिन्हित करना, श्रृंखला पूरी करने का परिक्षण, संकेत लिपि और सांकेतिक लिपि को समझना, दिशा ज्ञान परिक्षण, रक्त सम्बन्ध, वर्णमाला पर आधारित प्रश्न, समय-क्रम परिक्षण, बेन आरेख और चार्ट सदृश परिक्षण, गणितीय योग्यता परिक्षण, क्रम में व्यवस्थित करना।
  • तार्किक क्षमता (Reasoning Ability) : समरूपता, समानता, भिन्नता, रिक्त स्थान भरना, समस्या को सुलझाना, विश्लेषण निर्णय, निर्णायक, दृश्य स्मृति, विभेदन क्षमता, पर्यवेक्षण, सम्बन्ध, अवधारणा, अंकगणितीय तर्क, शब्द और आकृति वर्गीकरण, अंकगणितीय संख्या श्रृंखला, अमूर्त विचारों व प्रतीकों तथा उनके सम्बन्धों से सामंजस्य की क्षमता।
UP Police Sipahi Syllabus 2024 – आवश्यक लिंक्स :
Important Links Area
सिलेबस डाउनलोड लिंक डाउनलोड करें
भर्ती विवरण लिंक यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : सभी उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2024 ( UP Police Constable Syllabus 2024 in Hindi ) का मिलान आधिकारिक पाठ्यक्रम से जरूर कर लें। जिससे कोई विसंगति न हो। यूपी पुलिस सिपाही पाठ्यक्रम 2024 एवं यूपी पुलिस सिपाही परीक्षा पैटर्न 2023 की अधिक जानकारी के लिए सभी उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट (www.uppbpb.gov.in) को विजिट करने की सलाह दी जाती है।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status