यूपी स्टाफ नर्स आयुर्वेद भर्ती 2023 | UPPSC 300 स्टाफ नर्स आयुर्वेद वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 11 अक्टूबर 2023

UPPSC Staff Nurse Ayurveda Bharti 2023 – उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने स्टाफ नर्स आयुर्वेद (पुरुष/ महिला) परीक्षा-2023 के अन्तर्गत स्टाफ नर्स आयुर्वेद पदों पर नियुक्ति हेतु भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। यूपीपीएससी द्वारा यूपी स्टाफ नर्स आयुर्वेद भर्ती 2023 के लिए योग्य पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस UPPSC स्टाफ नर्स आयुर्वेद भर्ती 2023 के तहत कुल 300 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं है, जिनमें 48 पद पुरुष तथा 252 पद महिला अभ्यर्थियों के शामिल है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस यूपी स्टाफ नर्स आयुर्वेद वैकेंसी 2023 के लिए उ.प्र. लोक सेवा आयोग की आधकारिक वेबसाइट (www.uppsc.up.nic.in) के माध्यम से निर्धारित आगामी तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस यूपीपीएससी आयुर्वेद स्टाफ नर्स भर्ती 2023 से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसी रिक्तियों की संख्या, शैक्षिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

UPPSC Staff Nurse Ayurveda Vacancy 2023 Latest News in Hindi

लेटेस्ट अपडेट 04 सितम्बर 2023 को : यूपीपीएससी उत्तर प्रदेश आयुष (आयुर्वेद) विभाग के अंतर्गत स्टाफ नर्स आयुर्वेद के 300 पदों पर भर्ती/ नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आज यानि 04 सितम्बर 2023 से शुरू करेगी। अधिक जानकारी के लिए निम्नवत न्यूज़ कटिंग से यूपी स्टाफ नर्स आयुर्वेद वैकेंसी 2023 लेटेस्ट न्यूज़ हिंदी में पढ़ें।

यूपी स्टाफ नर्स आयुर्वेद वैकेंसी 2023 लेटेस्ट न्यूज़
Source : LiveHindustan.Com

यूपी स्टाफ नर्स आयुर्वेद भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : आयुष (आयुर्वेद) विभाग, उ.प्र.।
  • भर्ती आयोग का नाम : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC).
  • परीक्षा का नाम : स्टाफ नर्स आयुर्वेद (पुरुष/ महिला) परीक्षा- 2023.
  • विज्ञापन संख्या : ए-4/ई-1/2023.
  • प्रकाशित पदों की संख्या : 300 पद।
  • नौकरी का प्रकार : यूपी सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 04 सितम्बर 2023 से 11 अक्टूबर 2023 तक।
  • आवेदन की विधि : ऑनलाइन।
  • आधकारिक वेबसाइट : www.uppsc.up.nic.in
  • नौकरी का स्थान : उत्तर प्रदेश।

यूपी स्टाफ नर्स आयुर्वेद वैकेंसी 2023 विवरण :

पोस्ट का नाम रिक्त पद वेतनमान
स्टाफ नर्स आयुर्वेद (पुरुष) 48 ₹ 44900 – 142400/- (लेवल-7)
स्टाफ नर्स आयुर्वेद (महिला) 252
कुल योग 300 पद

UPPSC Staff Nurse Ayurveda Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान के साथ हाई स्कूल परीक्षा और इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण तथा आयुष नर्सिंग में डिप्लोमा या आयुष नर्सिंग में बी0एस0सी0 उत्तीर्ण होना चाहिए। कृपया, इसकी अधिक जानकारी के लिए आगामी आधिकारिक विज्ञापन का इंतजार करें।

आयु सीमा (01 जुलाई 2023 को ) : उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष तथा अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस यूपीपीएससी आयुर्वेद स्टाफ नर्स भर्ती 2023 में, स्टाफ नर्स आयुर्वेद के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क : सभी श्रेणियों के आवेदकों को निर्धारित आवेदन शुल्क (परीक्षा शुल्क + ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क) का भुगतान ऑनलाइन मोड से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करके करना होगा। श्रेणी-वार निर्धारित आवेदन शुल्क निम्न प्रकार हैं :

श्रेणी का नाम आवेदन शुल्क
GEN और OBC के लिए  : ₹ 125/-
SC/ ST और भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के लिए : ₹ 65/-
PH श्रेणी के लिए :  ₹ 25/-

 UPPSC स्टाफ नर्स आयुर्वेद भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक एवं निर्धारित योग्यता वाले उम्मीदवार यूपी स्टाफ नर्स आयर्वेद भर्ती 2023 के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (www.uppsc.up.nic.in) के माध्यम से या फिर निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित आगामी निर्धारित दिनांकों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नोट : सभी पात्र अभ्यर्थियों से सलाह दी जाती है कि वे यूपीपीएससी स्टाफ नर्स आयुर्वेद भर्ती 2023 हेतु आवेदन करने से पहले ही ओटीआर प्रक्रिया पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

UPPSC Ayurveda Staff Nurse Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 04 सितम्बर 2023..
  • ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि : 11 अक्टूबर 2023.
  • आवेदन शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि  : 11 अक्टूबर 2023.

UP Staff Nurse Ayurveda Vacancy 2023 Online Form – महत्वपूर्ण लिंक्स :

Important Links Area
अंतिम तिथि विस्तारित सूचना लिंक डाउनलोड करें
विस्तृत विज्ञापन लिंक Hindi | English
संक्षित्प विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन अप्लाई लिंक अप्लाई करें (Active Now)
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group
नवीनतम सरकारी भर्ती लिंक Rojgar Result
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग, उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी योग्य उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि इस UPPSC स्टाफ नर्स आयर्वेद भर्ती 2023 ( UPPSC Staff Nurse Ayurveda Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन (Advt. No. – ए-3/ई-1/2023) के माध्यम से सूक्ष्मता एवं गहनता से अवलोकन/ पुष्टि कर लें और फिर प्रकाशित नोर्देशों के अनुसार ध्यानपूर्वक आवेदन करें। कृपया, UPPSC भर्ती 2023 की विस्तृत विवरण के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.uppsc.up.nic.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status