यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2022 – UPSSSC 2400 वन रक्षक पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया। यहाँ ताजा खबर पढ़ें।
UP Forest Guard Bharti 2022 – उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने उ. प्र. वन विभाग के अन्तर्गत वन रक्षक (फॉरेस्ट गार्ड) के पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी करने वाला है। यूपीएसएसएससी द्वारा जल्द ही यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2022 के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जायेंगे। इस UPSSSC वन रक्षक भर्ती 2022 के तहत तकरीबन 2400 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ की जाएगी।
इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस यूपी फॉरेस्ट गार्ड रिक्रूटमेंट 2022 के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.upsssc.gov.in) के माध्यम से निर्धारित आगामी तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस उत्तर प्रदेश वन रक्षक भर्ती 2022 (UP Van Rakshak Bharti 2022) से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।
यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :
- विभाग का नाम : वन विभाग, उत्तर प्रदेश।
- भर्ती आयोग का नाम : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
- विज्ञापन संख्या : जल्द प्रकाशित होगा।
- रिक्त पदों की संख्या : 2400 पद (Expected)।
- नौकरी का प्रकार : उत्तर प्रदेश सरकारी नौकरी।
- आवेदन करने की तिथि : जल्द जारी होगी।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.upsssc.gov.in
- नौकरी का स्थान : उत्तर प्रदेश।
यूपी फॉरेस्ट गार्ड वैकेंसी 2022 विवरण :
पद का नाम | रिक्त पद | वेतनमान |
वन रक्षक (Forest Guard) | 2400 | ₹ 5200-20200/- + ग्रेड पे 1900/- |
यह भी पढ़ें : यूपी वन दरोगा भर्ती 2022 – UPSSSC 701 फॉरेस्ट इंस्पेक्टर वैकेंसी लेटेस्ट न्यूज़।
श्रेणी-वार उत्तर प्रदेश वन रक्षक रिक्ति विवरण 2022 :
कैटेगरी | रिक्त पद |
UR | — |
EWS | — |
OBC | — |
SC | — |
ST | — |
कुल योग | 2400 पद (Expected) |
UP Forest Guard Bharti 2022 के लिए पात्रता मानदंड :
शैक्षणिक अर्हता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 12 वीं (इण्टरमीडिएट) उत्तीर्ण होना चाहिए। इसकी स्पष्ट जानकारी के लिए आगामी भर्ती विज्ञापन का इंतज़ार करें।
आयु सीमा : अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 एवं अधिकतम आयु 27 वर्ष हो।
राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।
शारीरिक मानक : उत्तर प्रदेश वन रक्षक सीधी भर्ती 2022 में नियुक्ति हेतु न्यूनतम मानक निम्न प्रकार होगा :
मानक | पुरुष | महिला |
ऊंचाई | 165 से.मी. | 150 से.मी. |
सीने का घेरा (पूरा फूलने पर) | 86 से.मी. | N/A |
फैलाव | 5 से.मी. | N/A |
पैदल | 25 किमी 4 घंटे में | 14 किमी 4 घंटे में |
चयन प्रक्रिया : इस उत्तर प्रदेश वन रक्षक भर्ती 2022 में फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर नियुक्ति हेतु उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आवेदन हेतु श्रेणी-वार देय शुल्क निम्नानुसार है :
कैटेगरी | देय शुल्क |
GEN और OBC उम्मीदवारों के लिए | ₹ 185/- |
SC/ST उम्मीदवारों के लिए | ₹ 95/- |
PWD उम्मीदवारों के लिए | ₹ 25/- |
UPSSSC वन रक्षक भर्ती 2022 हेतु आवेदन कैसे करें :
इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2022 के लिए यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट (www.upsssc.gov.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
UPSSSC Van Rakshak Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि : Coming Soon.
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : Coming Soon.
- ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा किये जाने की अंतिम तिथि : अपडेट लेटर.
UPSSSC Forest Guard Vacancy 2022 Online Form – उपयोगी लिंक्स :
Important Links Area | |
भर्ती विज्ञापन लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें | Google News |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें | Telegram Channel |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : उत्तर प्रदेश वन विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी 12 वीं पास भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस यूपी फॉरेस्ट गार्ड रिक्रूटमेंट 2022 ( UP Forest Guard Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आगामी आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। अन्य UPSSSC भर्ती 2022 की जानकारी हेतु कृपया, उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.upsssc.gov.in) विजिट करें।