यूपी वन दरोगा भर्ती 2022 – UPSSSC 701 फॉरेस्ट इंस्पेक्टर वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 13 नवम्बर 2022

UP Van Daroga Bharti 2022 – उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वन एवं वन्यजीवन विभाग के अन्तर्गत वन दरोगा (फॉरेस्ट इंस्पेक्टर) के पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी कर दिया है। यूपीएसएसएससी द्वारा यूपी वन दरोगा भर्ती 2022 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस UPSSSC वन दरोगा भर्ती 2022 के तहत कुल 701 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं है।

इच्छुक एवं एवं निर्धारित योग्यता वाले अभ्यर्थी इस इस यूपी फॉरेस्ट इंस्पेक्टर रिक्रूटमेंट 2022 के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.upsssc.gov.in) के माध्यम से 17 अक्टूबर 2022 से 13 नवम्बर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है जो प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2021 (PET-2021) में सम्मिलित हुए हैं एवं उनको आयोग द्वारा स्कोर कार्ड जारी किया गया है। इस उत्तर प्रदेश वन दरोगा भर्ती 2022 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

UP Van Daroga Vacancy 2022 Latest News in Hindi

लेटेस्ट अपडेट : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द ही यूपी फॉरेस्ट इंस्पेक्टर भर्ती 2022 हेतु अधिसूचना जारी करने वाला है। इसके लिए आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ (वन दरोगा) सेवा नियमावली जारी की जा चुकी है। समाचार सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश वन विभाग में 700+ वन दरोगा के पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। इसकी अधिक जानकारी के लिए निम्नवत लेख से यूपी वन दरोगा वैकेंसी लेटेस्ट न्यूज़ हिंदी में पढ़ें।

यूपी वन दरोगा भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : वन एवं वन्यजीवन विभाग, उत्तर प्रदेश।
  • भर्ती आयोग का नाम : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)।
  • विज्ञापन संख्या : 06-परीक्षा/ 2022.
  • रिक्तियों की कुल संख्या : 701 पद।
  • नौकरी का प्रकार : उत्तर प्रदेश सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की तिथि : 17 अक्टूबर 2022 से 13 नवम्बर 2022 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.upsssc.gov.in
  • नौकरी का स्थान : उत्तर प्रदेश।

यूपी वन दरोगा वैकेंसी 2022 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
वन दरोगा (Forest Inspector) 701 ₹ 29,200 – 92,300/- + ग्रेड पे ₹ 2,800/-

श्रेणी-वार उत्तर प्रदेश वन दरोगा रिक्ति विवरण 2022 :

श्रेणी का नाम रिक्त पद
GEN 288
EWS 70
OBC 163
SC 160
ST 20
कुल योग 701 पद

UP Van Daroga Bharti 2022 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक अर्हता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जन्तु विज्ञान, वानिकी, भूगर्व विज्ञान, कृषि, सांख्यिकी पर्यावरण विज्ञान में से दो या दो से अधिक विषय के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। इसकी स्पष्ट जानकारी के लिए उम्मीदवार अधिकृत भर्ती विज्ञापन अवश्य पढ़ें।

आयु सीमा (01 जुलाई 2022 को) : अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 21 एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष हो।

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।

शारीरिक मानक : उत्तर प्रदेश वन दरोगा सीधी भर्ती 2022 में नियुक्ति हेतु न्यूनतम मानक निम्न प्रकार होगा :

मानक पुरुष महिला
ऊंचाई 163 से.मी. 150 से.मी.
सीने का घेरा (पूरा फूलने पर) 84 से.मी. 79 से.मी.
फैलाव 5 से.मी.  5 से.मी.

चयन प्रक्रिया : इस उत्तर प्रदेश वन दरोगा भर्ती 2022 में फॉरेस्ट इंस्पेक्टर के पदों पर नियुक्ति हेतु उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क (ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क) का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आवेदन हेतु श्रेणी-वार निर्धारित शुल्क निम्नानुसार है :

कैटेगरी देय शुल्क
GEN और OBC उम्मीदवारों के लिए ₹ 25/-
SC/ST उम्मीदवारों के लिए ₹ 25/-
PWD उम्मीदवारों के लिए ₹ 25/-

UPSSSC वन दरोगा भर्ती 2022 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस यूपी वन दरोगा भर्ती 2022 के लिए यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट (www.upsssc.gov.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UPSSSC Van Daroga Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि : 17 अक्टूबर 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 06 नवम्बर 2022.
  • ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा किये जाने की अंतिम तिथि : 06 नवम्बर 2022.
  • शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि : 13 नवम्बर 2022.

UPSSSC Van Daroga Vacancy 2022 Online Form – उपयोगी लिंक्स :

Important Links Area
विस्तृत विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
वन दरोगा सेवा नियमावली लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें (Active Now)
सिलेबस डाउनलोड लिंक यूपी वन दरोगा सिलेबस 2022
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : उत्तर प्रदेश वन विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी ग्रेजुएट पास भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस UPSSSC वन दरोगा भर्ती 2022 ( UP Van Daroga Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। UPSSSC भर्ती 2022 की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया, उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.upsssc.gov.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status