यूपी वन रक्षक सिलेबस 2023 | UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम पीडीएफ हिंदी में डाउनलोड करें।

UP Van Rakshak Syllabus 2023 in Hindi – उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जल्द ही उत्तर प्रदेश वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा 2023 के लिए यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड सिलेबस 2023 जारी किया जायेगा। यदि आप गूगल पर यूपी वन रक्षक सिलेबस 2023 की खोज कर रहे है तो आप एक अग्रणी एवं भरोसेमंद रोजगार पोर्टल पर आ चुके है। इस वेब पेज पर आयोग द्वारा निर्धारित यूपी वन रक्षक पाठ्यक्रम एवं परीक्षा योजना जल्द ही हिंदी में उपलब्ध करायी जाएगी।

उत्तर प्रदेश वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा 2023 की तैयारी कर रहे वे अभ्यर्थी जो यूपी वन रक्षक भर्ती 2023 में अप्लाई करने वाले है, वह उम्मीदवार यूपी वन रक्षक परीक्षा योजना 2023 और यूपी वन रक्षक पाठ्यक्रम 2023 हिंदी में डाउनलोड कर सकते हैं। UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड सिलेबस 2023 से सम्बंधित जानकारी जैसे प्रश्नों की संख्या, विषय, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।

यूपी वन रक्षक सिलेबस 2023 हिंदी में :

  • आयोग का नाम : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC).
  • परीक्षा का नाम : उत्तर प्रदेश वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा 2023.
  • विज्ञापन संख्या : 10-परीक्षा/2023..
  • रिक्त पदों की संख्या : 709 पद।
  • पद का नाम : वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक।
  • परीक्षा का प्रकार : राज्य स्तरीय परीक्षा।
  • आर्टिकल का प्रकार : सिलेबस | सरकारी एग्जाम
  • मुख्य परीक्षा की तिथि : जल्द जारी होगी।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.upsssc.gov.in

चयन प्रक्रिया : वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक पदों पर नियुक्ति हेतु उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और चिकित्सा  परीक्षा के आधार  किया जायेगा।

उत्तर प्रदेश वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम 2023 :

परीक्षा पैटर्न – उत्तर प्रदेश वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक भर्ती परीक्षा-2023 हेतु परीक्षा पैटर्न निम्नानुसार है :

  • लिखित परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे।
  • लिखित परीक्षा में 200 अंकों का एक प्रश्न पत्र होगा।
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एक (1) अंक निर्धारित होगा।
  • प्रश्न पत्र दो भाषाओं (हिंदी एवं अंग्रेजी) में उपलब्ध होगा।
  • परीक्षा समयावधि 02 घंटा 30 मिनट (150 मिनट्स) की होगी।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 (1/4) नकारात्मक अंकन किया जायेगा।

यूपीएसएसएससी वन रक्षक मुख्य परीक्षा 2023 हेतु परीक्षा पैटर्न तथा विषय वस्तु निम्न प्रकार होगा :

विषय वस्तु प्रश्नों की संख्या अंक समयावधि
हिन्‍दी परिज्ञान एवं लेखन योग्‍यता 80 80 2 घंटा 30 मिनट (150 मिनट्स)
सामान्‍य बुद्धि परीक्षण 60 60
सामान्य जानकारी 60 60
कुल योग 200 200

UP Van Rakshak Syllabus 2023 in Hindi :

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा यूपीएसएसएससी वन रक्षक मुख्य परीक्षा-2023 हेतु परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम ( UP Forest Guard Syllabus 2023 in Hindi ) जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट यानि www.upsssc.gov.in पर अपलोड किया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी अनुमानित यूपी वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक पाठ्यक्रम 2023 निम्नवत लेख से भी प्राप्त कर सकते है।

खण्ड-1 : हिन्‍दी परिज्ञान एवं लेखन योग्‍यता – इस खण्ड में उम्मीदवारों से हिंदी भाषा का ज्ञान, समझ तथा उनके समक्ष लेखन योग्यता के परिक्षण हेतु प्रश्न पूछे जांयेंगे जो माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश के हाईस्कूल परीक्षा अथवा समकक्ष परीक्षा के स्तर का होगा।

खण्ड-2 : सामान्‍य बुद्धि परीक्षण – इस खण्ड में अभ्यर्थियों से डेटा व्याख्या, ब्लड रिलेशन, युक्तिवाक्य, कोडिंग-डिकोडिंग, दिशा-निर्देश, गैर-मौखिक श्रृंखला, घड़ियाँ और कैलेंडर, नंबर रैंकिंग, निर्णय लेना, समानता एवं असमानता, कथन एवं तर्क, अंकगणितीय तर्क, वर्णमाला श्रृंखला, बैठने की व्यवस्था एवं पहेलियों से सम्बंधित प्रश्न पूछे जायेंगे।

खण्ड-3 : सामान्य जानकारी – यह खण्ड अभ्यर्थियों के चारों-तरफ के वातावरण के बारे में उसकी सामान्य जानकारी तथा सामाजिक जीवन में उसके इस्तेमाल के बारे में उसकी योग्यता के आंकने के लिए है। समसामयिकी घटना तथा प्रतिदिन द्रष्टिगोचर होने तथा अनुभव में आने वाले तथ्यों जिनमें ऐतिहासिक एवं भौगोलिक तथ्य सम्मिलित हो सकते है (विशेषकर भारत से सम्बंधित) एवं उनके वैज्ञानिक पहलुओं के ज्ञान का आंकलन किया जा सके।

यूपी फॉरेस्ट गार्ड सिलेबस 2023 – आवश्यक लिंक्स :
Important Links Area
सिलेबस डाउनलोड लिंक डाउनलोड करें
भर्ती विवरण लिंक यूपी वन रक्षक भर्ती 2023
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : सभी उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि यूपी फॉरेस्ट गार्ड सिलेबस 2023 ( UP Van Rakshak Syllabus 2023 in Hindi ) का मिलान आधिकारिक पाठ्यक्रम से जरूर कर लें। जिससे कोई विसंगति न हो। UPSSSC वन रक्षक सिलेबस 2023 एवं यूपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा पैटर्न 2023 की अधिक जानकारी के लिए सभी उम्मीदवारों को आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.upsssc.gov.in) को विजिट करने की सलाह दी जाती है।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status