यूपीएसएसएससी पीईटी ऑनलाइन फॉर्म 2022 – UPSSSC प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) के लिए आवेदन करें। अंतिम तिथि 31 जुलाई 2022 (Extended)
UPSSSC PET Online Form 2022 – उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने समूह ‘ग’ के पदों पर आगामी भर्ती के लिए प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) 2022 हेतु यूपी पीईटी 2022 नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग द्वारा यूपीएसएसएससी प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा 2022 के लिए योग्य महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों से यूपीएसएसएससी पीईटी ऑनलाइन फॉर्म 2022 आमंत्रित किये जाते हैं।
इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी यूपीएसएसएससी की परिधि में आने वाले समूह ‘ग’ के समस्त पदों चयन हेतु आगामी सभी भर्ती परीक्षाओं में सम्लित होने लिए यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा 2022 (UPSSSC PET 2022) हेतु आयोग की अधिकृत वेबसाइट यानि www.upsssc.gov.in के माध्यम से 27 जून 2022 से 31 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। UPSSSC पीईटी 2022 से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी निम्नवत है।
यूपीएसएसएससी पीईटी ऑनलाइन फॉर्म 2022 हाइलाइट्स :
- परीक्षा का नाम : UPSSSC प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) 2022.
- आयोग का नाम : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग।
- विज्ञापन संख्या : 04 -परीक्षा/ 2022.
- परीक्षा का स्तर : राज्य स्तरीय परीक्षा।
- परीक्षा का प्रकार : सरकारी एग्जाम।
- नौकरी का प्रकार : UP सरकारी नौकरी।
- आवेदन करने की अवधि : 27 जून 2022 से 31 जुलाई 2022 तक।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.upsssc.gov.in
- नौकरी का स्थान : उत्तर प्रदेश।
यूपीएसएसएससी प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा 2022 के लिए पात्रता मानदंड :
शैक्षिक योग्यता : अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ यूनिवर्सिटी से हाईस्कूल/ समकक्ष अथवा उच्च शैक्षिक अर्हता उत्तीर्ण होना चाहिए।
आयु सीमा : दिनांक 01 जुलाई, 2022 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18/ 21 वर्ष से कम तथा अधिकतम उम्र 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी भारत का नागरिक हो।
आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करके अथवा SBI ई-चालान के माध्यम से करना होगा। श्रेणी-वार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :
श्रेणी का नाम | आवेदन शुल्क |
GEN और OBC के लिए : | ₹ 185/- |
SC / ST श्रेणी के लिए : | ₹ 95/- |
PH श्रेणी के लिए : | ₹ 25/- |
यूपीएसएसएससी पीईटी ऑनलाइन फॉर्म 2022 कैसे करें ?
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UPSSSC पेट आवेदन पत्र 2022 के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.upsssc.gov.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
UPSSSC PET Application Form 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 27 जून 2022.
- ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि : 31 जुलाई 2022 (Extended).
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 31 जुलाई 2022.
- आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि : 03 अगस्त 2022.
- परीक्षा की तिथि : सितम्बर 2022.
UPSSSC PET Application Online Form 2022 – महत्वपूर्ण लिंक :
Important Links Area | |
अंतिम तिथि विस्तारित सूचना लिंक | डाउनलोड करें |
अधिकृत विज्ञापन डाउनलोड लिंक | Hindi | English |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
परीक्षा सिलेबस लिंक | यूपीएसएसएससी पीईटी सिलेबस 2022 |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें | फ्री जॉब अलर्ट |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें | Telegram Channel |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभागों में समूह ग के अंतर्गत सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों जो उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी है से आग्रह किया जाता है कि इस यूपीएसएसएससी प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा 2022 में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का अधिकृत विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ अध्यन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। UPSSSC भर्ती 2022 और UPSSSC पेट आवेदन पत्र 2022 ( UPSSSC PET Online Form 2022 ) की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट (www.upsssc.gov.in) विजिट करने की सलाह दी जाती है।