उत्तराखंड स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2022 – UKMSSB 824 हेल्थ वर्कर (महिला) वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 13 अप्रैल 2022
Uttarakhand Swasthya Karyakarta Bharti 2022 – उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में समूह ‘ग’ के अन्तर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। बोर्ड द्वारा उत्तराखंड स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2022 के लिए पात्र महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस UKMSSB स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2022 के तहत कुल 824 रिक्तियां अधिसूचित की गई है, जिनकी संख्या घट-बढ़ सकती है।
इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस यूकेएमएसएसबी हेल्थ वर्कर रिक्रूटमेंट 2022 के लिए उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (www.ukmssb.org) के माध्यम से 24 मार्च 2022 से 13 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस उत्तराखंड महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2022 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।
उत्तराखंड स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :
- भर्ती बोर्ड का नाम : उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB)।
- विभाग का नाम : चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड सरकार।
- परीक्षा का नाम : स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) परीक्षा -2022.
- विज्ञापन संख्या : उ0चि0से0च0बोर्ड/परी0(स्वा0कार्य0)/12/2021-22/130.
- रिक्त पदों की संख्या : 824 पद।
- नौकरी का प्रकार : उत्तराखण्ड सरकारी नौकरी।
- आवेदन करने की अवधि : 24 मार्च 2022 से 13 अप्रैल 2022 तक।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.ukmssb.org.
- नौकरी का स्थान : उत्तराखण्ड।
उत्तराखंड स्वास्थ्य कार्यकर्ता वैकेंसी 2022 विवरण :
पोस्ट का नाम | रिक्ति पद |
वेतनमान |
स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) | 824 | ₹ 5200 – 20200/-, ग्रेड पे 2000/- (लेवल-3) |
श्रेणी-वार UKMSSB महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रिक्ति 2022 विवरण :
श्रेणी का नाम | रिक्त पद |
अनारक्षित/ अनारक्षित (GEN) | 533 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 55 |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 55 |
अनुसूचित जाति (SC) | 133 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 48 |
कुल योग | 824 पद |
UKMSSB स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2022 के लिए पात्रता मानदंड :
उत्तराखण्ड हेल्थ वर्कर जॉब्स के लिए शैक्षिणिक अर्हता : अभ्यर्थी ने भारतीय नर्सिंग परिषद्, नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त बेसिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) प्रशिक्षण कोर्स (जिसमें 06 माह का प्रसव प्रशिक्षण सम्मिलित है) सफलतापूर्वक किया हो और उत्तराखंड नर्स एंड मिडवाइफ काउंसिल में में सम्यक रुप से पंजीकृत हो। इसकी विस्तृत जानकारी हेतु अधिकृत भर्ती विज्ञापन आवेदन करने पूर्व अवश्य पढ़ें।
आयु सीमा (01 जुलाई 2021 को) : इस उत्तराखंड हेल्थ वर्कर भर्ती 2022 में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए।
राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इस यूकेएमएसएसबी हेल्थ वर्कर रिक्रूटमेंट 2022 में उम्मीदवारों का चयन बोर्ड द्वारा तैयार की जाने वाली जिलेवार मेरिट सूची के आधार पर किया जायगा।
आवेदन शुल्क : कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
उत्तराखंड स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार उत्तराखंड महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2022 के लिए उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट (www.ukmssb.org) के माध्यम से या निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नवत निर्धारित दिनांकों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
UKMSSB Health Worker Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- विज्ञापन प्रकाशन की तिथि : 15 मार्च 2022.
- ऑनलाईन आवेदन शुरू होने की तिथि : 25 मार्च 2022.
- ऑनलाईन आवेदन भरने की अन्तिम तिथि : 13 अप्रैल 2022.
UKMSSB Health Worker Vacancy 2022 Online Form – महत्वपूर्ण लिंक :
Important Links Area | |
भर्ती विज्ञापन लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें | Google News |
सरकारी नौकरी अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें | Telegram Group |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : उत्तराखण्ड चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस UKMSSB स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2022 ( Uttarakhand Swasthya Karyakarta Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन अवश्य कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। UKMSSB भर्ती 2022 की अधिक जानकारी के लिए कृपया, उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट (www.ukmssb.org) विजिट करें।