सीजी एकलव्य स्कूल भर्ती 2020 – 1077 गेस्ट टीचर (अतिथि शिक्षक) वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 07 & 14 अक्टूबर 2020

CG Eklavya School Bharti 2020 – एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छत्तीसगढ़ ने छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शिक्षण संस्थान समिति, रायपुर (छ.ग.) के अंतर्गत संचालित अपने विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2020-21 हेतु अस्थाई रूप से मानदेय पर अध्यापन कार्य हेतु गेस्ट टीचर (अतिथि शिक्षक) पदों पर नियुक्ति हेतु भर्ती विज्ञापन जारी किया है। विद्यालय द्वारा गेस्ट टीचर पदों पर सीजी एकलव्य स्कूल भर्ती 2020 हेतु पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस सीजी एकलव्य स्कूल अतिथि शिक्षक भर्ती 2020 के तहत 1077 रिक्तियां प्रकाशित की गयी हैं, जिनमें पीजीटी, टीजीटी, संगीत शिक्षक और विभिन्न शिक्षक एवं गैर शिक्षकीय संवर्ग शामिल हैं।

इच्छुक एवं निर्धारित शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थी इस छत्तीसगढ़ एकलव्य स्कूल रिक्रूटमेंट 2020 के लिए विद्यालय की अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से 22 सितम्बर 2020 से 07 & 14 अक्टूबर 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस छत्तीसगढ़ एकलव्य स्कूल गेस्ट टीचर भर्ती 2020 से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

सीजी एकलव्य स्कूल भर्ती 2020 की जानकारी हिंदी में :

  • संगठन का नाम : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छत्तीसगढ़।
  • विज्ञापन संख्या : EMRS/32/2020-21/4407
  • रिक्तियों की संख्या : 1077 पोस्ट्स।
  • पद का नाम : पीजीटी, टीजीटी एवं अन्य।
  • नौकरी का प्रकार : छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी
  • जॉब्स की श्रेणी : टीचिंग जॉब्स
  • आवेदन की तिथि : 22 सितम्बर 2020 से 07 & 14 अक्टूबर 2020 तक।
  • आवेदन की तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.eklavya.cg.nic.in
  • नौकरी का स्थान : छत्तीसगढ़।

छत्तीसगढ़ एकलव्य स्कूल वैकेंसी 2020 विवरण :

पोस्ट का नाम रिक्त पद वेतनमान
गेस्ट टीचर (अतिथि शिक्षक) 1077 भर्ती विज्ञापन के अनुसार

पद वार सीजी एकलव्य स्कूल वैकेंसी 2020 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
पीजीटी 38 ₹ 33320 – 47600/-
टीजीटी 414 ₹ 31430 – 44900 /-
संगीत शिक्षक 24 ₹ 24780 – 35400/-
कला शिक्षक /क्राफ्ट शिक्षक 69
गैर शिक्षकीय संवर्ग 532 भर्ती विज्ञापन के अनुसार
कुल योग 1077 पद

सीजी एकलव्य स्कूल अतिथि शिक्षक भर्ती 2020 के लिए पात्रता मानदंड :

सीजी एकलव्य स्कूल टीचर जॉब के लिए शैक्षणिक अर्हता :

  • PGT पोस्ट के लिए : NCERT के क्षेत्रीय शिक्षण महाविद्यालय द्वारा दो वर्षीय एकीकृत स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण अथवा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सम्बंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर उत्तीर्ण।
  • TGT पोस्ट के लिए : चार वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम (NCERT के क्षेत्रीय शिक्षण महाविद्यालय द्वारा) से स्नातक तथा सम्बंधित विषय में न्यूनतम 50% अंक हों अथवा सम्बंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण।
  • अन्य पदों के लिए : अन्य पदों की शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक विज्ञापन देखें।

आयु सीमा (01 जनवरी 2020 को) : अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष तथा  अधिकतम उम्र 35 वर्ष (फ्रेश अभ्यर्थियों के लिए) और प्रतिनियुक्ति के लिए अधिकतम उम्र 50 वर्ष निर्धारित की गयी है।

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस छत्तीसगढ़ एकलव्य स्कूल गेस्ट टीचर भर्ती 2020 में उक्त पदों पर नियुक्ति हेतु अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, मेरिट लिस्ट और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : प्रत्येक कैंडिडेट को निर्धारित आवेदन शुल्क (₹ 100/-) का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आवेदन शुल्क प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग लागू होगा।

सीजी एकलव्य स्कूल भर्ती 2020 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इस छत्तीसगढ़ एकलव्य स्कूल रिक्रूटमेंट 2020 के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट (www.eklavya.cg.nic.in) पर उपलब्ध अप्लाई लिंक पर क्लिक करके या निम्नवत डायरेक्ट लिंक के माध्यम से 22 सितम्बर 2020 से 07 & 14 अक्टूबर 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

CG Eklavya School Guest Teacher Bharti 2020 – महत्वपूर्ण तिथियाँ :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि : 22 सितम्बर 2020.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 07 & 14 अक्टूबर 2020.

CG Eklavya School Bharti 2020 Online Form – उपयोगी लिंक :

Important Links Area
भर्ती अधिसूचना लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें Free Job Alert
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे भारतीय उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि इस सीजी एकलव्य स्कूल अतिथि शिक्षक भर्ती 2020 (Chhattisgarh Eklavya School Bharti 2020) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक भर्ती अधिसूचना के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्यन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें।  कृपया, अधिक जानकारी के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छत्तीसगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट (www.eklavya.cg.nic.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status