दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2022 – SSC 1411 कांस्टेबल (ड्राइवर)-पुरुष वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 29 जुलाई 2022

Delhi Police Constable Driver Bharti 2022 – कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (ड्राइवर)-पुरुष पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की है। एसएससी द्वारा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2022 के लिए योग्य भारतीय उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस SSC दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर)-पुरुष भर्ती 2022 के तहत कुल 1411 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं है।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इस दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर रिक्रूटमेंट 2022 के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट (www.ssc.nic.in) के माध्यम से 08 जुलाई 2022 से 29 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। इस एसएससी दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती 2022 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि निम्न प्रकार है।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • आयोग का नाम : कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission)।
  • भर्ती परीक्षा का नाम : दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर)-पुरुष परीक्षा- 2022.
  • अधिसूचना संख्या : 3/3/2022–P&P-I.
  • रिक्तियों की संख्या : 1411 पद।
  • नौकरी का प्रकार : दिल्ली सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 08 जुलाई 2022 से 29 जुलाई 2022 तक।
  • आवेदन करने का तरीका : ऑनलाइन।
  • ऑफिसियल वेबसाइट : www.ssc.nic.in
  • नौकरी का स्थान : दिल्ली।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर वैकेंसी 2022 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद
वेतनमान
कांस्टेबल (ड्राइवर)-पुरुष 1411 ₹ 21700- 69100/- (लेवल -3)

कोटि-वार SSC दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर रिक्ति 2022 विवरण :

कोटि का नाम रिक्त पद
GEN/ UR 604
EWS 142
OBC 353
SC 262
ST 50
कुल योग 1411 पद

Delhi Police Constable Driver Bharti 2022 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 + 2 (सीनियर सेकेंडरी) परीक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण तथा उसके पास भारी मोटर वाहनों को चलने के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहनों के रखरखाव का ज्ञान होना चाहिए।

आयु सीमा (01 जुलाई 2022 को) : उम्मीदवार की आयु 21- 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस एसएससी दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती 2022 में उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जायेगा :

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)।
  • शारीरिक सहनशक्ति एवं मापन परीक्षण (PE & MT)।
  • ट्रेड टेस्ट।
  • दस्तावेज़ सत्यापन।
  • चिकित्सा परीक्षण।

आवेदन शुल्क : सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क (₹ 100/-) का भुगतान ऑनलाइन पेमेंट गेटवे (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग) अथवा एसबीआई चालान के माध्यम से करना होगा। जबकि, एससी / एसटी और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2022 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएससी दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती 2022 हेतु कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट (www.ssc.nic.in) के माध्यम से या फिर निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित निर्धारित में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

SSC Delhi Police Driver Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तिथि : 08 जुलाई 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 29 जुलाई 2022.
  • आवेदन शुल्क के ऑनलाइन भुगतान करने की अंतिम तिथि : 30 जुलाई  2022.
  • चालान के माध्यम से आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 30 जुलाई  2022.
  • परीक्षा (CBT) की संभावित तिथि : अक्टूबर 2022.

SSC Delhi Police Constable Driver Vacancy 2022 Online Form – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
भर्ती अधिसूचना लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक रजिस्ट्रेशन (न्यू यूजर) | लॉगिन करें
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
सरकारी नौकरी अपडेट हेतु टेलीग्राम चैनल फॉलो करें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण निर्देश : दिल्ली पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि इस दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर रिक्रूटमेंट 2022 ( Delhi Police Constable Driver Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का विभागीय अधिसूचना/ विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status