राजस्थान पीटीआई टीचर भर्ती 2022 – RSMSSB 5546 शारीरिक शिक्षा अध्यापक (PTI) वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 22 जुलाई 2022

Rajasthan PTI Teacher Bharti 2022 – राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB), जयपुर ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत शारीरिक शिक्षा अध्यापक (PTI) पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। आरएसएमएसएसबी द्वारा राजस्थान पीटीआई टीचर भर्ती 2022 के लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस RSMSSB पीटीआई टीचर भर्ती 2022 के तहत कुल 5546 रिक्तियां प्रकाशित की गयीं है, जिनमें 4899 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) तथा 647 पद अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के लिए निर्धारित हैं।

इच्छुक एवं निर्धारित योग्यता वाले उम्मीदवार इस राजस्थान पीटीआई टीचर रिक्रूटमेंट 2022 के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (www.rsmssb.rajasthan.gov.in) के माध्यम से 23 जून 2022 से 22 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। इस राजस्थान शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती 2022 ( RSMSSB PTI Teacher Bharti 2022 ) से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

राजस्थान पीटीआई टीचर भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : माध्यमिक शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार।
  • भर्ती बोर्ड का नाम : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर।
  • विज्ञापन संख्या : 08/2022.
  • रिक्त पदों की कुल संख्या : 5546 पद।
  • नौकरी का प्रकार : राजस्थान सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 23 जून 2022 से 22 जुलाई 2022 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • ऑफिसियल वेबसाइट : www.rsmssb.rajasthan.gov.in
  • नौकरी का स्थान : राजस्थान।

राजस्थान पीटीआई वैकेंसी 2022 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
शारीरिक शिक्षा अध्यापक (PTI) 5546 पे मेट्रिक्स लेवल – 10

क्षेत्र-वार राजस्थान शारीरिक शिक्षा अध्यापक रिक्ति 2022 विवरण :

पद का नाम गैर-अनुसूचित क्षेत्र अनुसूचित क्षेत्र
शारीरिक शिक्षा अध्यापक (PTI) 4899 647

Rajasthan PTI Teacher Bharti 2022 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकण्डरी या समतुल्य परीक्षा साथ ही सरकार राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् द्वारा मान्यता प्राप्त शारीरिक शिक्षा में  प्रमाण पत्र (सी.पी.एड.) या शारीरिक शिक्षा में  डिप्लोमा (बी.पी.एड.) उत्तीर्ण तथा उसके पास देवनागरी लिपि में हिंदी में कार्य करने का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।

आयु सीमा (01 जनवरी 2023 को) : उम्मीदवार की उम्र 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस राजस्थान पीटीआई शिक्षक भर्ती 2022 में उम्मीदवारों की नियुक्ति/ चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी उम्मीदवारों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान राज्य के निर्धारित इ-मित्र कियोस्क या जन सुविधा केंद्र (C.S.C.) के माध्यम से करना होगा। श्रेणीवार आवेदन शुल्क इस प्रकार है।

श्रेणी का नाम आवेदन शुल्क
GEN/ EWS/ OBC (क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों के लिए ₹ 450/-
OBC (नॉन क्रीमी लेयर)/ MBC उम्मीदवारों के लिए ₹ 350/-
SC/ ST/ PWD उम्मीदवारों के लिए ₹ 250/-

राजस्थान शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती 2022 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस राजस्थान पीटीआई टीचर भर्ती 2022 के लिए आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट (www.rsmssb.rajasthan.gov.in) के माध्यम से या निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नवत निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

RSMSSB PTI Teacher Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तिथि : 23 जून 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 22 जुलाई 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 22 जुलाई 2022.
  • लिखित परीक्षा की संभावित तिथि : 25 सितम्बर 2022.

RSMSSB PTI Teacher Vacancy 2022 Online Form – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
अधिकृत विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा विभाग में सरकारी भर्ती की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि इस राजस्थान पीटीआई शिक्षक भर्ती 2022 Rajasthan PTI Teacher Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व भर्ती से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि ) का विस्तृत विज्ञापन के माध्यम से सम्बंधित सेवा नियम का अध्ययन आवश्यक रूप से कर लेवें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। कृपया, RSMSSB भर्ती 2022 की अधिक जानकारी के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट (www.rsmssb.rajasthan.gov.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status