ओडिशा फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2019-20 | OSSSC – 806 वन रक्षक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करें | अंतिम तिथि 29 दिसंबर 2019

OSSSC Forest Guard Bharti 2019-20 – ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) ने हाल  ही में एक आधिकारिक भर्ती विज्ञापन जारी किया है, जिसके तहत 806 पद रिक्त है। इन रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन ओडिशा के विभिन्न जिलों में वन एवं पर्यावरण विभाग ,ओडिशा सरकार के अंतर्गत संविदा के आधार पर किया जायेगा। ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने वन रक्षक (Forest Guard) पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये है। इस ओडिशा फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2020 में 12 वीं पास उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अंतिम तिथि को या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने  की अंतिम तिथि 29 दिसंबर 2019 निर्धारित की गई है। इस नौकरी (ओडिशा वन रक्षक भर्ती 2019-20) से संबंधित जानकारी जैसे कि रिक्तियों की संख्या, शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन कैसे करें आदि की जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।

ओडिशा फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2020 की जानकारी संक्षिप्त में :

  • विभाग का नाम : वन एवं पर्यावरण विभाग ,ओडिशा सरकार।
  • भर्ती कर्ता का नाम : ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग।
  • विज्ञापन संख्या : IIE-04 / 2019-366 (C) /OSSSC
  • रिक्तियों की संख्या : 806 पद।
  • नौकरी का प्रकार : ओडिशा राज्य सरकारी नौकरियाँ
  • आवेदन की विधि : ऑनलाइन
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.osssc.gov.in
  • नौकरी का स्थान : ओडिशा।

Odisha Forest Guard Vacancy 2019-20 का विवरण :

पद का नाम पदों की संख्या वेतनमान (सैलरी)
वन रक्षक (Forest Guard) 806 ₹5200 – 20200/- + ग्रेड पे – ₹1800/–

श्रेणी वार OSSSC Forest Guard Vacancy भर्ती का विवरण :

क्रम संख्या श्रेणी का नाम रिक्तियों की संख्या
1- UR 572 पद।
2- SC 91 पद।
3- ST 143 पद।
कुल रिक्तियाँ 806

ओडिशा फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2019 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षिक योग्यता : आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 + 2 (इंटरमीडिएट) या समकक्ष परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयु सीमा (01 जनवरी 2019 को): उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 (अट्ठारह) वर्ष और अधिकतम आयु 32 (बत्तीस ) वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु में SC, ST, SEBC और महिला उम्मीदवारों को 5 साल की छूट मिलेगी।

राष्ट्रीयता : भारत का नागरिक होना चाहिए।

OSSSC चयन प्रक्रिया : इस भर्ती (ओडिशा वन रक्षक भर्ती 2019-20) प्रक्रिया में वन रक्षक (Forest Guard) के पद के लिए ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने लिखित परीक्षा और Physical Test का procedure अपनाया है अर्थात Written Test और Physical Test होगा।

आवेदन शुल्क : General तथा OBC से संम्बन्धित उम्मीदवारों को क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग या ऑफलाइन का उपयोग करके चालान के माध्यम से रु. 100 की परीक्षा शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। SC / ST वर्ग श्रेणी और विकलांग उम्मीदवारों को इस परीक्षा के लिए शुल्क से छूट दी गई है।

ओडिशा फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2019 के लिए कैसे आवेदन करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट यानि www.osssc.gov.in के माध्यम से OSSSC Forest Guard Bharti 2019-20 के लिए 29 नवंबर 2019 से लेकर 29 दिसंबर 2019 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। चालान के माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 06 जनवरी 2020 है।

ओडिशा वन रक्षक भर्ती 2019-20 – महत्वपूर्ण तिथियाँ :

  • ऑन-लाइन आवेदन पंजीकरण के लिए आरंभ तिथि : 29 नवंबर 2019।
  • ऑन-लाइन आवेदन पत्र के पंजीकरण की अंतिम तिथि : 29 दिसंबर 2019।
  • ऑन-लाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 06 जनवरी 2020।
  • चालान के माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 06 जनवरी 2020।

ओडिशा फॉरेस्ट गार्ड वैकेंसी 2019-20 – महत्वपूर्ण लिंक :

आधिकारिक विज्ञापन सूचना लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन लिंक पंजीकरण | लॉगिन
आधिकारिक वेबसाइट लिंक यहां क्लिक करें

महत्वपूर्ण निर्देश : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों जो ओडिशा के मूल निवासी है, उनसे अनुरोध किया जाता है कि इस ओडिशा फॉरेस्ट गार्ड रिक्रूटमेंट 2019-20 (Odisha Forest Guard Bharti 2019) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्यन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status