एनएचएम राजस्थान सीएचओ भर्ती 2022 – RSMSSB 3531 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 07 दिसम्बर 2022

NHM Rajasthan CHO Bharti 2022 – राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB), जयपुर ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के रिक्त पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति हेतु भर्ती विज्ञापन जारी किया है। आरएसएमएसएसबी द्वारा एनएचएम राजस्थान सीएचओ भर्ती 2022 के लिए योग्य उम्मीदवारों से निर्धारित प्रपत्र में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस RSMSSB सीएचओ भर्ती 2022 के तहत कुल 3531 रिक्तियां अधिसूचित की गयी है, जिनमें 3071 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र तथा 460 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए निर्धारित हैं।

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इस राजस्थान एनएचएम सीएचओ भर्ती 2022 के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट (www.rsmssb.rajasthan.gov.in) के माध्यम से 08 नवम्बर 2022 से 07 दिसम्बर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस एनएचएम राजस्थान कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर भर्ती 2022 (RSMSSB Rajasthan NHM CHO Bharti 2022) से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन का तरीका इत्यादि की जानकारी निम्नवत है।

NHM Rajasthan CHO Vacancy 2022 Latest News in Hindi

लेटेस्ट अपडेट 02 नवंबर 2022 को : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पहली बार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के पदों पर संविदा आधारित भर्ती निकाली है। बोर्ड ने RSMSSB सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती 2022 के लिए 08 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ करेगा। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए निम्नवत न्यूज़ कटिंग से राजस्थान सीएचओ वैकेंसी लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ें।

RSMSSB सीएचओ वैकेंसी 2022

 

एनएचएम राजस्थान सीएचओ भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, राजस्थान सरकार।
  • मिशन का नाम : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राजस्थान।
  • भर्ती बोर्ड का नाम : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB)।
  • विज्ञापन संख्या : 11/2022.
  • रिक्तियों की संख्या : 3531 पद।
  • नौकरी का प्रकार : राजस्थान सरकारी नौकरी
  • आवेदन की तिथि : 08 नवम्बर 2022 से 07 दिसम्बर 2022 तक।
  • आवेदन की तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.rsmssb.rajasthan.gov.in
  • नौकरी का स्थान : राजस्थान।

एनएचएम राजस्थान सीएचओ वैकेंसी 2022 विवरण :

पोस्ट का नाम रिक्तियों की संख्या वेतनमान
कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) 3531 ₹ 25,000/- प्रति माह

श्रेणी-वार एनएचएम राजस्थान सीएचओ रिक्ति 2022 विवरण :

श्रेणी का नाम गैर अनुसूचित क्षेत्र (Non TSP) अनुसूचित क्षेत्र (TSP)
UR (GEN) 1112 230
EWS 306 00
OBC 638 00
MBC 152 00
SC 486 23
ST 364 207
सहरिया 13 00
कुल योग 3071 460

NHM Rajasthan CHO Bharti 2022 के लिए पात्रता मानदंड :

राजस्थान कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर जॉब्स के लिए शैक्षिणिक योग्यता :

  • अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय से जीएनएम / बीएससी (नर्सिंग)/ बीएससी (कम्युनिटी हेल्थ)/ बी.ए.एम.एस. उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • संबंधित राजस्थान नर्सिंग काउंसिल/ बोर्ड ऑफ इंडियन मेडिसिन, राजस्थान में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
  • उम्मीदवार को कंप्यूटर और इंटरनेट के उपयोग की बुनियादी जानकारी होनी चाहिए।
  • इसकी विस्तृत जानकारी के लिए विस्तृत विज्ञापन का ध्यानपूर्वक अवलोकन करें।

आयु सीमा (01 जनवरी 2023 को) : उम्मीदवार की न्यूनतम अम्र 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : भारतीय।

चयन प्रक्रिया : इस एनएचएम राजस्थान सीएचओ रिक्रूटमेंट 2022 (RSMSSB CHO Bharti 2022) में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा एवं दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया के आधार पर तैयार मेरिट सूची से किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुरूप निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान राज्य के निर्धारित इ-मित्र कियोस्क या जन सुविधा केंद्र (C.S.C.) के माध्यम से करना होगा। श्रेणीवार आवेदन शुल्क इस प्रकार है।

आवेदन शुल्क विवरण
GEN/ OBC (क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों के लिए ₹ 450/-
OBC (नॉन क्रीमी लेयर)/ EWS उम्मीदवारों के लिए ₹ 350/-
SC/ ST/ PWD उम्मीदवारों के लिए ₹ 250/-

RSMSSB सीएचओ भर्ती 2022 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस एनएचएम राजस्थान सीएचओ भर्ती 2022 के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट (www.rsmssb.rajasthan.gov.in) के माध्यम से या निम्नवत डायरेक्ट लिंक के माध्यम से निम्नवत निर्धारित दिनांकों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

RSMSSB Rajasthan NHM CHO Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि : 08 नवम्बर 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 07 दिसम्बर 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि :07 दिसम्बर 2022.
  • लिखित परीक्षा की प्रस्तावित तिथि : Update Later.

NHM Rajasthan CHO Vacancy 2022 Online Form – उपयोगी लिंक्स :

Important Links Area
आधिकारिक विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सिलेबस डाउनलोड लिंक एनएचएम राजस्थान सीएचओ सिलेबस 2022
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें Free Job Alert Hindi
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : राजस्थान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय स्नातक उत्तीर्ण उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस राजस्थान एनएचएम सीएचओ भर्ती 2022 ( NHM Rajasthan CHO Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन (Coming Soon) के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status